सेवा मेरा योगदान - नशा मुक्ति अभियान:
नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज की महिला महाविद्यालय अलीगंज लखनऊ में आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शालिनी श्रीवास्तव जी के निर्देशन में “ सेवा संकल्प अभियान(सेवा मेरा योगदान): नशा मुक्ति अभियान” कार्यक्रम का आयोजन में व्याख्यान तथा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ । राहुल पटेल ने नशे के प्रकारों के बारे में बताते हुए कहा कि नशा केवल एक व्यक्तिगत समस्या नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी दीमक है जो हमारे समाज और राष्ट्र की जड़ों को भीतर ही भीतर खोखला कर रही है। चाहे वह शराब हो, तंबाकू, सिगरेट, या फिर आधुनिक समय के खतरनाक मादक पदार्थ (ड्रग्स), नशा एक ऐसा भ्रम है जो शुरुआत में तनाव से मुक्ति का झूठा अहसास दिलाता है, लेकिन अंततः यह व्यक्ति को बर्बादी के अंधेरे कुएं में धकेल देता है। आजकल समाज में मोबाइल का भी नशा व्यक्तियों में देखने को मिल रहा है इसकी भी अति घातक हो सकती है। डॉ हेमलता पांडे ने छात्राओं को नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाई । कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक तथा कर्मचारियों के साथ महाविद्यालय की 100 छात्राएं उपस्थित रही ।Uploaded on: 9/21/2026 1:03:48 PM