राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस:
24 सितंबर 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस (एनएसएस डे) मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ एनएसएस स्वयंसेवकों ने एनएसएस गीत, एनएसएस ताली बजाकर उत्साहपूर्वक किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा सरस्वती माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर शालिनी श्रीवास्तव जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की शुरुआत 1969 में महात्मा गांधी की जन्म शताब्दी के अवसर पर हुई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास सामुदायिक सेवा के माध्यम से करना और उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना जागृत करना है। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर सक्रिय रहें। एनएसएस अधिकारी श्री राहुल पटेल ने 24 सितंबर को ही एनएसएस दिवस मनाने के पीछे के कारण को बताया ,उन्होंने आगे बताते हुए कहा, NSS का आदर्श वाक्य – “NOT ME, BUT YOU” है, जो निःस्वार्थ सेवा और सामुदायिक कल्याण की भावना को दर्शाता है। कार्यक्रम में डॉ भास्कर शर्मा जी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को समाजोपयोगी कार्यों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच है। एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। समाजशास्त्र विभाग की डॉ तम्मना, जी ने राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रमुख गतिविधियों से अवगत कराते हुए कहा कि रक्तदान शिविरवृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता और स्वच्छ भारत अभियान स्वास्थ्य, साक्षरता और सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता रैली आपदा राहत और पुनर्वास सहयोग करना स्वयं सेवकों को सिखाया जाता है। एनएसएस के माध्यम से छात्रों में राष्ट्रीय चेतना का विकास, सामाजिक सेवा के प्रति रुचि, व्यक्तित्व विकास, लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास, राष्ट्र निर्माण में भागीदारी इत्यादि भाव पैदा करना है। एनएसएस अधिकारी डॉ हेमलता पांडे जी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को समाज को समझने में सक्षम बनाना है सामाजिक और नागरिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करता है। उन्होंने NSS से होने वाले लाभों के बारे में बताया।
कार्यक्रम में "बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट" नाम से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राएं अपने घर से विभिन्न प्रकार के वेस्ट कपड़े से बैग्स बनाकर लायी। प्रथम स्थान पर मुस्कान पाल, द्वितीय स्थान पर अर्चना सिंह तथा तृतीय स्थान पर रिंकी चौहान रही। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेविका प्रार्थना राजपूत, रिंकी सिंह, आरती, रुचि रमसा नौशाद कामिनी यादव, मुस्कान ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ हेमलता पांडे जी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री राहुल पटेल ने किया। कार्यक्रम में NSS की छात्राओं के साथ-साथ महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।Uploaded on: 9/25/2026 10:27:00 AM