NSS एक दिवसीय शिविर (स्वच्छता ही सेवा 2026):
नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला महाविद्यालय की NSS छात्राओं द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस गीत व ताल से की गयी। इसके बाद सभी छात्राओं ने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी विकसित की। कार्यक्रम की शुरुआत इसके पश्चात एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य से जुड़े प्रश्न पूछे गए। लगभग 15 स्वयंसेविकाओं (कुमारी रानी, कृति, कामिनी, सविता, मानसी, समृद्धि, इत्यादि) ने सही जवाब दिए। सभी का उत्साहवर्धन के लिए छात्राओं को पुरस्कृत किया गया तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से पेड़ों की रंगाई-पुताई भी की गई, जिससे परिसर का वातावरण आकर्षक एवं स्वच्छ दिखाई देने लगा। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश भी दिया। आंचलिक विज्ञान नगरी के एजुकेशन अधिकारी श्री रामकुमार जी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि स्वस्थ और सुसंस्कृत जीवन जीने की एक अनिवार्य शैली है। इसका सीधा संबंध हमारे शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और सामाजिक विकास से है। अधिकारी श्री विनय कुमार जी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे अभियान न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह हमारे समाज की सुंदरता और विकास में भी योगदान देते है। स्वच्छता से हम बीमारियों से बच सकते हैं और एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। सभी को वन्य जीवों की रक्षा के लिए प्रेरित किया गया, तथा उससे संबंधित एक 3D शो भी दिखाया गया। अपनी पृथ्वी से संबंधित एक CYMAX शो भी दिखाया गया। कार्यक्रम का अन्त में NSS गीत तथा राष्ट्रगान गाया गया। उक्त कार्यक्रम में NSS छात्राओं के साथ एनएसएस के दोनों इकाइयों के अधिकारी तथा श्री शिव शंकर उपस्थित रहे।Uploaded on: 9/30/2026 5:01:33 PM