nscbggdc@gmail.com, info@nscbonline.in
Netaji Banner

Gallery

Call Us Now: +91-9278381110

Photo Gallery 2026-2027← Back to Albums

सेवा संकल्प (स्वच्छता ही सेवा अभियान) : स्वच्छता कार्यक्रम:
दिनाँक 02 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित सेवा संकल्प अभियान एवं ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अलीगंज लखनऊ में आज स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय क्रेडिट कोर (NCC), महाविद्यालय पर्यावरण समिति, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) तथा रोवर रेंजर के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शालिनी श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शालिनी जी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक आदत ही नहीं, बल्कि स्वस्थ और सुसंस्कृत जीवन जीने की एक अनिवार्य शैली है। इसका सीधा संबंध हमारे शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और सामाजिक विकास से है। ऐसे अभियान न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह हमारे समाज की सुंदरता और विकास में भी योगदान देते है। स्वच्छता से हम बीमारियों से बच सकते हैं और एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। इस अवसर पर पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वच्छता अभियान में सक्रिय योगदान दिया। पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से महाविद्यालय परिसर की साफ़ सफाई की, जिससे परिसर का वातावरण आकर्षक एवं स्वच्छ दिखाई देने लगा। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने श्रमदान देकर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र- छात्राओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक सहभागिता की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम में छात्राओं की सक्रिय सहभागिता ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ के संदेश को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया। कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट प्रतिमा शर्मा जी ने किया। कार्यक्रम में डॉ. उमा सिंह, डॉ. अरविंद यादव, डॉ. राहुल पटेल के साथ महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।Uploaded on: 10/6/2026 5:15:25 PM